Teddy day Sad Shayari ,sad shayari Teddy day in hindi,sad shayari for lover




1
इस दौर में अहसास-ए-वफ़ा ढूँढने वालो, 
सेहरा में कहाँ मिलते हैं दीवार के साए।

2
कभी यादें कभी आँखों में पानी भेज देता है, 
वो खुद आता नहीं अपनी निशानी भेज देता है।

3
आसान नहीं आबाद करना घर मोहब्बत का, 
ये उनका काम है जो जिंदगी बर्बाद करते हैं।

4
छुप-छुप के एहतमाम में सफ़र का पता चला, 
वो जुदा हो गया तब उसके हुनर का पता चला, 
जब एक-एक फूल उड़ा ले गई हवा, 
तब जाकर बहार को मेरे घर का पता चला।
5
ऐ जिंदगी तू ही बता... 
पहले अधूरी थी मैं 
या अब अधूरी हूँ मैं! 

ऐ जिंदगी अब तू ही बता.. 
ये कौन सा रिश्ता है जो 
मेरी आँखों से रिसता है!

6
इश्क़ को या खुदा क्यों नजर लग गई, 
यूँ लगे मेरी हर दुआ बेअसर हो गई, 
हमने तिनके चुने आशियाँ के लिए, 
जाने कैसे आँधियों को खबर हो गई।

7
फरेब थी हँसी उनकी हम आशिकी समझ बैठे, 
मौत को ही हम अपनी ज़िंदगी समझ बैठे, 
वो वक़्त का मज़ाक था या हमारी बदनसीबी, 
जो उनकी दो बातों को मोहब्बत समझ बैठे।

8
उसकी शख्सियत में वो अहसास तो है, 
अभी अपना नहीं है मगर खास तो है, 
उसकी बातों में अभी है लफ्ज़-ए-इन्कार, 
बहुत थोड़ी ही सही मगर मुझे आस तो है। 

9
उनकी मुस्कान हमारी कमजोरी है, 
उनसे कुछ कह न पाना हमारी मजबूरी है, 
वो क्यों नहीं समझते हमारी ख़ामोशी को, 
क्या ख़ामोशी को जुबान देना जरूरी है।

10
जब तुम साथ थे तो सबकुछ साथ था मेरे, 
बाद तेरे तो हम खुद के भी ना हो पाए। 
11
मुद्दत से थी किसी से मिलने की आरज़ू, 
ख्वाहिश-ए-दीदार में सबकुछ लुटा दिया, 
किसी ने दी खबर कि आएंगे वो रात को, 
इतना किया उजाला कि घर तक जला दिया।

12
कुछ और नहीं बस जीने का हुनर दे दे, 
तेरे वगैर अब हमसे जिया नहीं जायेगा। 

-------------------- 

रोज रोते हैं तेरी याद में कुछ तो बोलो, 
मेरे अश्कों को ही थोड़ा सा सहारा दे दो। 

-------------------- 

जिंदगी अब नहीं लगती है हमारी हमको, 
जो बची है वो तेरे नाम कर रखी है। 

13
क्यों कोई मेरा इंतजार करेगा, 
अपनी जिंदगी मेरे लिए बेकार करेगा, 
हम कौन सा किसी के लिए ख़ास हैं, 
क्या सोच कर कोई हमसे प्यार करेगा।

14
किसी के दिल की मायूसी जहाँ से हो के गुजरी है, 
हमारी सारी चालाकी वही पे खो के गुजरी है, 
तुम्हारी और हमारी रात में बस फर्क इतना हैं, 
तुम्हारी सो के गुजरी है, हमारी रो के गुजरी है। 

15
रुसवाई का डर है... या अंधेरों से मोहब्बत, 
अब चाँद को मैं आँगन में उतरने नहीं देता।
16
करोगे याद एक दिन चाहत के ज़माने को, 
चले जायेंगे जब हम कभी वापस न आने को, 
करेगा महफ़िलों में जब ज़िक्र हमारा कोई, 
तन्हाई ढूंढोगे तुम भी दो आँसू बहाने को।

17
लिपटा है मेरे दिल से किसी राज़ की मानिंद, 
वो शख्स... जिसको मेरा होना भी नहीं है।

18
छुपाये दिल में अजब सा गुबार बैठे हैं, 
न जाने कैसे तसव्वुर में यार बैठे हैं, 
लुटा चुके हैं मुरव्वत में ज़िन्दगी अपनी, 
तेरे लिए तो अना को भी मार बैठे हैं।

19
तरस आता है मुझे अपनी मासूम सी पलकों पर, 
जब भीग कर कहती हैं कि अब रोया नहीं जाता।

20
रह जाएगी दिल में एक कसक सारी उम्र, 
रह जाएगी ज़िन्दगी में तेरी कमी सारी उम्र, 
कट तो जायेगा यह ज़िन्दगी का सफर लेकिन 
रह जाएगी ख्वाहिश तुझे पाने की सारी उम्र।

21
पत्थर समझ कर पाँव से ठोकर लगा दी, 
अफसोस तेरी आँख ने परखा नहीं मुझे, 
क्या उमीदें बांध कर आया था सामने, 
उसने तो आँख भर के देखा नहीं मुझे।
22
गजब की धूप हैं शहर मे मगर,

दिल किसी का भी पिघलते

नही देखा मैने ....💐®💐

23
ख़ुद को कितना भी रोकूँ вαвυ😎 
मोहब्बत💞 बढ़ती☺ ही जाती है 
तुमसे👉🏽 लड़ने 👊🏽💪🏽के बाद 
तुम्हारी और भी ज़्यादा याद🙇🏻‍♂ आती😭 है 💐®💐

24
👰 आपकी कमी से मेरा दिल ❤ उदास😰 हैं,

पर मुझे तो आपसे 👰 मिलने की 💑 आस हैं..😘

जख़्म नहीं पर दर्द 😖 का एहसास है,

ऐसा लगता है जैसे दिल ❤ का 💔 एक टुकड़ा आपके 👰 पास हैं 

25
एक दिन जब हम दुनिया से चले जायेंगे,
मत सोचना आपको भूल जायेंगे,
बस एक बार आसमान की तरफ देख लेना,
मेरे आँसू बारिश बनके बरस आयेंगे 

Comments

Popular posts from this blog

न जाहिर हुई तुमसे और न ही बयान हुई हमसे/ sad shayari 2 lines / sad shayari status

Happy New year top 10 status and shayari Facebook and WhatsApp

Chocolate day sad shayari and Stauts , happy chocolate day shayari